
श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज, सरायरंजन में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 100 एमबीबीएस सीटों पर नामांकन शुरू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
राज्य सरकार ने शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने के लिए विभिन्न सरकारी मेडिकल कॉलेजों से 10 चिकित्सक शिक्षकों को यहां अगले आदेश तक प्रतिनियुक्त किया है।
यह कदम राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग (NMC), नई दिल्ली से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करने की प्रक्रिया के तहत उठाया गया है।