दिल्ली हाईकोर्ट ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) को बैंकिंग रेगुलेशन एक्ट, 1949 के तहत पूरी तरह बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।
कोर्ट ने एसबीआई के पूर्व चीफ जनरल मैनेजर गिरीकुमार एम नायर को आधिकारिक लिक्विडेटर नियुक्त किया है, जो 8 जुलाई से बैंक की संपत्तियों और देनदारियों के निपटारे की देखरेख कर रहे हैं।
आरबीआई ने 24 अप्रैल को ही बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया था, जिसके बाद कोर्ट ने यह कदम उठाया ताकि जमाकर्ताओं के हितों की रक्षा सुनिश्चित की जा सके।