
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन के लिए हैदराबाद क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है।
हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन की चयन समिति ने चामा मिलिंद को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया है, जो सिराज की गैर-मौजूदगी में कमान संभालेंगे।
रणजी ट्रॉफी के ग्रुप स्टेज मुकाबले 11 अक्टूबर से शुरू होंगे और हैदराबाद का पहला मुकाबला त्रिपुरा के खिलाफ खेला जाएगा।