
शिक्षक दिवस के अवसर पर आज पश्चिम चंपारण के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समारोह में 51 शिक्षकों को जिला शिक्षक पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया जाएगा।
डीपीओ दीपक कुमार सिन्हा ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को चयनित शिक्षकों को दोपहर 12 बजे तक समारोह में उपस्थित कराने का निर्देश दिया है।
यह सम्मान जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित उन शिक्षकों को दिया जा रहा है जिन्होंने डिजिटल शिक्षा और ज्ञान के प्रसार में उत्कृष्ट योगदान दिया है।