
मशहूर रेसलर द ग्रेट खली की गाड़ी शनिवार को पानीपत टोल प्लाजा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जब वे पंजाब से सोनीपत की यात्रा कर रहे थे।
हादसे में खली बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं आई है, हालांकि उनकी गाड़ी को काफी नुकसान पहुंचा है।
दुर्घटना के बाद खली अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी को मौके पर ही छोड़कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए।