पिछले तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश के कारण मैथन और पंचेत डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है, जिससे दामोदर घाटी निगम को पानी छोड़ना पड़ा है।
अधिकारियों ने डैम की गैलरी और गेट खोलकर अतिरिक्त पानी को बंगाल की ओर निकासी शुरू कर दी है ताकि जलस्तर को नियंत्रित रखा जा सके।
फिलहाल दोनों डैमों का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे बना हुआ है, लेकिन निगम के अधिकारी स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए हैं।