
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदूषण नियंत्रण के लिए 'नो PUC, नो फ्यूल' नियम को सख्ती से लागू करने का फैसला लिया गया है.
सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली मेट्रो के सारथी ऐप को प्रमोट किया जाएगा और 1 नवंबर से 31 जनवरी तक निर्माण व तोड़फोड़ की गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा.
प्रदूषण की अधिकतम निगरानी के लिए CAQM के मॉनिटरिंग स्टेशन की संख्या बढ़ाकर 60 की जाएगी और AI-Enabled पोर्टल के जरिए प्रदूषण की निगरानी और जांच की जा रही है.