अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट के अनुसार, ईरान के साथ टकराव खत्म होने पर कच्चे तेल की वैश्विक आपूर्ति बढ़ने से कीमतें 40 से 50 डॉलर प्रति बैरल तक गिर सकती हैं।
शुक्रवार को ब्रेंट क्रूड 96.28 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ था, जबकि हालिया तनाव के कारण यह 120 डॉलर के करीब पहुंच गया था।
भारत अपनी जरूरत का 90% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए कीमतों में गिरावट से जुलाई में 13.7 अरब डॉलर तक पहुंचे आयात बिल में बड़ी राहत मिल सकती है।