
ग्रेटर नोएडा की ऐछर ब्रांच में सैकड़ों ग्राहकों ने PNB में 35 करोड़ रुपये के कथित फ्रॉड के खिलाफ प्रदर्शन किया और रिफंड की मांग की.
आरोप है कि एक महिला कर्मचारी ने साथियों की मदद से किसानों के मुआवजे की रकम वाले खातों से बिना OTP के पैसे फर्जी खातों में ट्रांसफर किए.
प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि शनिवार तक प्रभावित ग्राहकों को पैसे वापस मिल जाएंगे, जबकि 16 ग्राहकों को 7.80 करोड़ रुपये लौटाए जा चुके हैं.