
रेलवे ने पहली बार स्टेशन मास्टर्स की भर्ती परीक्षा की जिम्मेदारी आरआरबी अजमेर को सौंपी है जो इसी महीने 1200 से अधिक पदों का विज्ञापन जारी कर सकता है।
इस बार स्टेशन मास्टर की भर्ती आरआरबी एनटीपीसी यूजी के बजाय अलग से होगी जिसमें 25 लाख से ज्यादा उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार इस भर्ती परीक्षा में दो चरणों की बजाय केवल एक ही सिंगल कंप्यूटर आधारित परीक्षा आयोजित की जा सकती है।