
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री फजल शकूर खान का नकाबपोश बंदूकधारियों ने दिनदहाड़े अपहरण कर लिया।
हमलावरों ने मोटरवे पर उनकी गाड़ी के टायरों पर गोलीबारी कर वाहन रोका और उन्हें जबरन अपने साथ अज्ञात दिशा में ले गए।
इस घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं, हालांकि किसी भी संगठन ने अभी तक इस अपहरण की जिम्मेदारी नहीं ली है।