
सीआईडी ने गुरुवार, 10 सितंबर को तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के पर्सनल सेक्रेटरी सुमित रॉय को सालबोनी जमीन घोटाले के मामले में गिरफ्तार कर लिया है।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुमित रॉय की अग्रिम जमानत याचिका खारिज किए जाने के तुरंत बाद सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी के कालीघाट स्थित आवास से उन्हें हिरासत में लिया।
बंगाल सरकार ने अदालत को बताया कि सुमित रॉय ने एक बैंक खाते में बड़ी मात्रा में नकदी जमा की थी और वह जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।