
हैम्पशायर के बल्लेबाज टोबी अल्बर्ट ने मेट्रो बैंक वनडे कप में ससेक्स के खिलाफ दो अलग-अलग ओवरों में लगातार 6 छक्के जड़कर 37 गेंदों में 86 रनों की तूफानी पारी खेली।
अल्बर्ट की इस पारी और अली ओर (105) व बेन मेस (109) के शतकों की मदद से हैम्पशायर ने 50 ओवर में 383 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
ससेक्स की टीम 384 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 332 रनों पर सिमट गई और हैम्पशायर ने यह मुकाबला 51 रनों के अंतर से जीत लिया।