
पाक अधिकृत कश्मीर के बाग जिले के पांडी गांव में एक रिहायशी मकान पर ग्रेनेड या ड्रोन हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई।
मृतकों में 40-42 वर्षीय महिला, उनकी 80 वर्षीय मां, 11 वर्षीय बेटा और 8 वर्षीय बेटी शामिल हैं।
इस हमले में 17-18 वर्षीय एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे मुजफ्फराबाद रेफर किया गया है।