
पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने अमेरिकी कंपनी पावरस के साथ ड्रोन सिस्टम की खरीद के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
दिलचस्प बात यह है कि इसी कंपनी ने कुछ महीने पहले भारतीय कंपनी पारस डिफेंस को भारत में इंटरसेप्टर ड्रोन बनाने का लाइसेंस दिया था।
विशेषज्ञ इसे रक्षा खरीद के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना प्रमुख और अमेरिकी नेतृत्व के बीच राजनीतिक संदेश के रूप में भी देख रहे हैं।