
दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 2810 रुपये हो गई है, जबकि मुंबई में यह 2,764 रुपये और पटना में 3,100 रुपये है।
त्योहारी सीजन के दौरान 1 अक्टूबर को कमर्शियल सिलेंडर के दामों में 62.50 रुपये से 71.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।
वर्ष 2014 में इसी कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,503 रुपये थी, जो पिछले 12 वर्षों में बढ़कर अब 2800-3000 रुपये के स्तर पर पहुंच गई है।