
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन दिन की बैंक हड़ताल का ऐलान किया है, जिससे ब्रांच सेवाओं और सैलरी क्रेडिट पर असर पड़ सकता है।
ग्राहकों की परेशानी कम करने के लिए सरकार ने 27 सितंबर यानी रविवार को सभी पब्लिक सेक्टर और रीजनल रूरल बैंक खुले रखने का फैसला किया है।
केंद्र सरकार ने संभावित दिक्कत को देखते हुए अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के सितंबर महीने का भुगतान 25 सितंबर को ही करने के निर्देश दिए थे।