
अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की मध्यस्थता के बाद यूक्रेन के ओलेश्की शहर में मंगलवार को स्थानीय सीजफायर लागू हुआ है।
यह अस्थायी समझौता मानवीय सहायता पहुंचाने और युद्धग्रस्त शहर में फंसे नागरिकों को सुरक्षित निकालने के लिए तय किया गया है।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार इस संघर्षग्रस्त क्षेत्र में लगभग 2000 लोग फंसे हुए हैं और वहां खाद्य सामग्री तथा दवाओं की भारी कमी है।