
बाजार नियामक सेबी ने सरकार से विदेशी निवेशकों पर लगने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन्स टैक्स को हटाने की सिफारिश की है।
सेबी ने घरेलू म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए भी एक स्कीम से दूसरी स्कीम में पैसा स्विच करने पर टैक्स का प्रेशर कम करने का प्रस्ताव दिया है।
इस साल विदेशी निवेशकों द्वारा भारतीय शेयरों से भारी बिकवाली करने और बाजार पर दबाव रहने के बाद यह सिफारिश की गई है।