सऊदी अरब और यूएई सहित खाड़ी के देशों ने इस साल 1 मार्च से 13 जुलाई के बीच वीजा नियमों के उल्लंघन और भीख मांगने जैसे आरोपों में 21,951 पाकिस्तानियों को डिपोर्ट किया है।
इस कार्रवाई में सबसे ज्यादा सख्ती सऊदी अरब ने दिखाई है, जिसने अकेले ही विभिन्न कानूनी मामलों और अवैध रूप से रुकने के कारण लगभग 15,500 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा है।
इसके अलावा संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने 3,803, ओमान ने 1,606, बहरीन ने 521, कतर ने 429 और कुवैत ने 97 पाकिस्तानी नागरिकों को उनके देश वापस भेज दिया है।