
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को टैबलेट खरीदने के लिए आर्थिक मदद देने की घोषणा की है।
विद्यार्थियों को यह धनराशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
मुख्यमंत्री युवा मंथन अभियान के दौरान 2.67 लाख से अधिक छात्रों ने अपने सुझाव साझा किए, जिनमें से 140 छात्रों ने सीधे संवाद किया।