
बॉलीवुड अभिनेता हर्षवर्धन राणे की आगामी रोमांटिक-एक्शन ड्रामा फिल्म 'सिला' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
आज मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है जिसमें हर्षवर्धन राणे के चेहरे और पीठ पर चोट के निशान दिख रहे हैं।
ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हर्षवर्धन के साथ सादिया खतीब लीड रोल में नजर आएंगी और यह 5 फरवरी को रिलीज होगी।