
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने राष्ट्रपति चुनाव कराने के लिए रूस से 60 दिनों तक पूरी तरह युद्ध रोकने की मांग की है।
रूस ने इस प्रस्ताव को ठुकराते हुए कहा कि वह कुछ समय के युद्धविराम के बजाय व्यापक और लंबे समय तक चलने वाला शांति समझौता चाहता है।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन केवल चुनाव के दिन एक दिन के लिए हमले रोकने पर विचार कर सकते हैं।