
देवभूमि उत्तराखंड में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) इकाइयों के विस्तार से 'आत्मनिर्भर उत्तराखंड' के संकल्प को अभूतपूर्व गति मिली है।
राज्य में वर्तमान में 96,400 से अधिक MSME इकाइयां पूरी तरह सक्रिय हैं, जिनके माध्यम से प्रदेश भर में 4.70 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा हुए हैं।
इन उद्यमों के विस्तार से कृषि, आयुष और हस्तशिल्प जैसे क्षेत्रों को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे स्थानीय महिलाओं और युवाओं को स्वावलंबी बनाकर पलायन पर रोक लग रही है।