लंबे समय तक लैपटॉप के सामने बैठने और शारीरिक गतिविधि कम होने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है।
मैयोक्लीनिक के अनुसार 7-10 घंटे लगातार बैठने से कैलोरी बर्न करने की क्षमता घटती है, जिससे मोटापा, फैटी लिवर और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।
विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि हर 30-45 मिनट में 2-5 मिनट टहलें और सप्ताह में कम से कम 150 मिनट की शारीरिक गतिविधि सुनिश्चित करें।