
सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. डॉ. कुनूल कांडिर की अध्यक्षता में अधिकारियों और नवनियुक्त निदेशकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में निदेशकों को उनके अधिकार, कार्य और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई ताकि विश्वविद्यालय की व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके।
कुलपति ने सभी निदेशकों को अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने और शैक्षणिक व प्रशासनिक कार्यों में सक्रियता दिखाने का निर्देश दिया।