
सरकार ने घोषणा की है कि 1 अक्टूबर से घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं को सब्सिडी पर सिलेंडर बुक करने के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन पूरा करना होगा।
पेट्रोलियम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 19 सितंबर तक 89.9 प्रतिशत यानी 27.43 करोड़ सक्रिय उपभोक्ताओं ने यह प्रक्रिया पूरी कर ली है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई ग्राहक ऑथेंटिकेशन नहीं कराता है, तो एलपीजी की सप्लाई बंद नहीं होगी, बल्कि उसे सब्सिडी के बिना बाजार मूल्य पर सिलेंडर लेना पड़ सकता है।