
क्रिकेटर ऋषभ पंत ने सीएम पुष्कर सिंह धामी को एक्स पर पोस्ट कर उत्तराखंड में जमीन खरीदने की प्रक्रिया में स्पष्टता न होने की शिकायत की है।
पंत ने कहा कि वह तीन साल से राज्य में अपना बेस शिफ्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और सरकार से सरकारी रेट पर जमीन दिलाने में मदद मांगी है।
सीएम धामी ने पंत को उत्तराखंड का गौरव बताते हुए अधिकारियों को मामले में नियमानुसार हरसंभव सहयोग करने के निर्देश दिए हैं।