चीन 2030 तक 'गोल्डन बॉर्डर-कोस्ट लूप' नामक 25,000 किमी लंबा रोड नेटवर्क बना रहा है, जिसमें 10,000 किमी का G219 हाईवे भारत की सीमा के पास से गुजरेगा।
यह प्रोजेक्ट तिब्बत और शिनजियांग जैसे संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरता है, जिसे लेकर भारत ने 2024 में बॉर्डर इलाकों में निर्माण का विरोध किया था।
चीनी ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के अनुसार, इस रिंग रोड के तीन मुख्य सेक्शन हैं जो रूस, वियतनाम और भारत सहित कई देशों की सीमाओं के करीब स्थित हैं।