रूस के क्रास्नोदार क्षेत्र में ब्लैक सी के पास आर्खिपो-ओसिपोव्का गांव के एक बीच पर यूक्रेनी ड्रोन गिरने से तीन बच्चों समेत 7 लोगों की मौत हो गई।
इस हमले में कुल 40 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 17 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और चश्मदीदों ने धमाके से पहले गोलीबारी की आवाज सुनी।
गवर्नर वेनियामिन कोंद्रात्येव ने यूक्रेन पर नागरिकों को निशाना बनाने का आरोप लगाया है, जबकि कुछ टेलीग्राम चैनलों ने इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर के कारण ड्रोन गिरने का दावा किया है।