
कांगड़ा जिले में 8,452 किशोरियों को एचपीवी टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन 2 सितंबर तक केवल 3,092 किशोरियों का ही टीकाकरण हो पाया है।
जिले में अब तक केवल 37 फीसदी लक्ष्य ही पूरा हुआ है, जबकि 5,360 किशोरियां अभी भी इस निशुल्क टीकाकरण अभियान से दूर हैं।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोशल मीडिया पर फैली भ्रामक जानकारियों के कारण अभिभावक टीका लगवाने से परहेज कर रहे हैं, जिसे दूर करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है।