
लगातार बारिश के कारण भारत और वेस्टइंडीज के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला पांचवां टी20 मैच 9-9 ओवर का कर दिया गया है।
इस मुकाबले का टॉस रात 9 बजे और मैच की शुरुआत 9:15 बजे होगी, जिसमें प्रत्येक गेंदबाज अधिकतम 2 ओवर फेंक सकेगा और पावरप्ले 2.4 ओवर का होगा।
यदि यह मैच बारिश की भेंट चढ़ता है तो पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ रहेगी और दोनों टीमें ट्रॉफी शेयर करेंगी।