
मेजर जनरल मोहसिन रेजाई ने घोषणा की कि ईरान और ओमान मिलकर होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की आवाजाही को प्रबंधित कर रहे हैं और एक नया समुद्री कॉरिडोर तय किया गया है।
ईरान ने होर्मुज को पूरी तरह खोलने की शर्त अमेरिका के सामने रखी है, जिसमें गाजा और लेबनान में युद्ध रोकना और सीरिया पर हमले बंद करना शामिल है।
ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि अमेरिका आर्थिक दबाव बढ़ाता है, तो तेहरान क्षेत्र में अमेरिकी आर्थिक हितों के खिलाफ जवाबी कदम उठाने के लिए तैयार है।