सऊदी अरब के दम्माम से दिल्ली आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
विमान के टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर पर 'BOMB' लिखा हुआ मिला, जिससे क्रू और यात्रियों में हड़कंप मच गया।
सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की गहन जांच शुरू कर दी है और सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।