
भारतीय गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई हैं।
मैसूर की 23 वर्षीय प्रणवी ने चार दिन में कुल 15 अंडर 265 का स्कोर बनाकर अंतिम राउंड में एक स्ट्रोक की बढ़त बरकरार रखी।
प्रणवी, अदिति अशोक और दीक्षा डागर की टीम ने 14 अंडर 546 का स्कोर बनाकर सिल्वर मेडल भी अपने नाम किया।