यूक्रेन के कीएव में रिहायशी इलाकों के बीच छिपे हथियार डिपो पर रूसी हमले में 37 लोगों की मौत हो गई और 130 से अधिक घायल हुए हैं।
हमले के दौरान गोला-बारूद, बारूदी सुरंगें और ड्रोन फटने से 50 से अधिक घर पूरी तरह जलकर खाक हो गए हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सेना को रूस पर हर दिन 1000 ड्रोनों से जवाबी हमला करने की योजना बनाने का निर्देश दिया है।