कर्नाटक के विजयपुरा जिले के टिकोटा स्थित शारदाम्बा पीयू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर उम्मीदवारों ने ओएमआर शीट और प्रश्न पत्र के सीरियल नंबर में गड़बड़ी का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया।
परीक्षार्थियों ने दावा किया कि उन्हें परीक्षा का पेपर निर्धारित समय से 30 मिनट की देरी से मिला, जिसके बाद उन्होंने परीक्षा हॉल से बाहर निकलकर विरोध दर्ज कराया।
बीजेपी ने गृह मंत्री प्रियांक खरगे के उस बयान की कड़ी आलोचना की है जिसमें उन्होंने प्रदर्शनकारी छात्रों को 25 दिन तक भूख हड़ताल करने की सलाह दी थी।