
ऑस्ट्रेलिया की एक सरकारी रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 2060 के दशक तक देश में जन्म की तुलना में मौतें ज्यादा होंगी.
ट्रेजरी विभाग के अनुसार 2065-66 तक देश की आबादी 3.93 करोड़ हो जाएगी और अगले चार दशकों में जनसंख्या वृद्धि दर 0.9 प्रतिशत रहेगी.
विभाग प्रमुख जिम चाल्मर्स ने कहा कि डेमोग्राफिक बदलाव के चलते ऑस्ट्रेलिया की अर्थव्यवस्था को गंभीर जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है.