
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक आपदा से फसल नुकसान झेल रहे किसानों के लिए विशेष पैकेज की घोषणा की है, जिससे तीन करोड़ परिवार लाभान्वित होंगे.
सरकार ने किसानों और श्रमिकों को मंडियों और अड्डों पर टोकन मनी देकर सम्मान के साथ भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए 'अन्नपूर्णा भोजनालय' शुरू करने का फैसला किया है.
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री उज्जवल योजना के तहत 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को लगभग 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि से गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरित की.