
कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके में मंगलवार देर रात एक होटल में लगी भीषण आग में एक बच्चे समेत कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई।
दम घुटने से हुई इन मौतों के अलावा 6 अन्य लोगों को गंभीर हालत में एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने होटल मैनेजर को हिरासत में लिया है और शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।