
लद्दाख प्रशासन ने केंद्रीय पूल के तहत एमबीबीएस और बीडीएस सीटों पर एडमिशन के नियमों में बदलाव करते हुए आरक्षित कैटेगरी और रोस्टर सिस्टम को खत्म कर दिया है।
अब सभी योग्य उम्मीदवारों की अलग-अलग श्रेणियों के बजाय एक ही कॉमन मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और प्रवेश नीट रैंक के आधार पर होगा।
सत्र 2026-27 के लिए केंद्र ने लद्दाख को कुल 9 मेडिकल सीटें (7 एमबीबीएस और 2 बीडीएस) आवंटित की हैं, जिनके लिए एनआईसी पोर्टल पर 7 दिन का समय मिलेगा।