
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 अक्टूबर को कन्या पूजन अनुष्ठान करेंगे और 20 अक्टूबर को विजयादशमी की भव्य शोभायात्रा का नेतृत्व करेंगे।
शोभायात्रा गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक जाएगी, जहां मुख्यमंत्री रामलीला में श्रीराम का राजतिलक करेंगे और आरती उतारेंगे।
इस शोभायात्रा में समाज के सभी वर्गों के साथ अल्पसंख्यक समुदाय की भागीदारी इसे सामाजिक समरसता का प्रमुख प्रतीक बनाती है।