
सिरसागंज विधानसभा सीट पर 2012 से लगातार समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी यहां सपा प्रत्याशी को बड़ी जीत मिली।
एसआईआर के बाद इस विधानसभा सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 3,13,894 रह गई है जिसमें यादव और अति पिछड़ी जातियां निर्णायक भूमिका में हैं।
2024 के चुनाव परिणामों के अनुसार सपा को इस क्षेत्र में यादव और मुस्लिम वोटों के साथ अन्य पिछड़े वर्गों का भी समर्थन हासिल हुआ है।