
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 22 अगस्त को सुकना में पश्चिम बंगाल और सेंट्रल फोर्स के अधिकारियों के साथ बैठक कर सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा समीक्षा की।
इस कॉरिडोर की सुरक्षा के लिए असम के धुबरी, बिहार के किशनगंज और पश्चिम बंगाल के चोपडा़ में तीन नए सैन्य ठिकाने बनाकर एक त्रिकोणीय सुरक्षा ग्रिड तैयार किया गया है।
मीटिंग का मुख्य उद्देश्य नेपाल, भूटान और बांग्लादेश की सीमाओं के करीब स्थित इस संवेदनशील कॉरिडोर पर निगरानी बढ़ाना और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करना है।