
गुरुग्राम पुलिस ने सात कनाल जमीन के विवाद में एक महिला की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मुख्य आरोपी संदीप उर्फ छोटू, जो महिला का चचेरा देवर है, ने जमीन बेचने के विरोध के कारण हत्या की साजिश रची थी।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 16 अक्टूबर को घर में घुसकर महिला के हाथ-पैर टेप से बांधकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी।