
40,000 करोड़ रुपये के भारी कर्ज में डूबी सरकारी कंपनी MTNL अपने वित्तीय सुधार के लिए 1,100 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां बेचने की योजना बना रही है।
संपत्तियों की बिक्री का प्रस्ताव सरकारी समिति के पास है, जिसे मंजूरी मिलते ही नेशनल लैंड मॉनेटाइजेशन कॉरपोरेशन (NLMC) नीलामी की प्रक्रिया शुरू करेगा।
पिछले वित्त वर्ष में MTNL को 3,102 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था, और कंपनी अपने बैंक कर्ज को चुकाने में भी विफल रही है।