
भारत के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड टीम के स्टार बल्लेबाज मार्क चैपमैन और रचिन रवींद्र सभी मैचों से बाहर हो गए हैं।
एमआरआई जांच के अनुसार चैपमैन की हैमस्ट्रिंग को ठीक होने में दो हफ्ते और रवींद्र को कंधे की चोट के कारण फील्डिंग में समस्या है।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने टिम सीफर्ट और हेनरी निकल्स को टीम में शामिल किया है, जबकि चौथे-पाँचवें मैच के लिए डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को भी जगह मिली है।