दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जन्माष्टमी के अवसर पर अपने डांस बैले 'राधा रास बिहारी' की एक विशेष प्रस्तुति सोशल मीडिया पर साझा की है।
हेमा मालिनी ने पांच साल की उम्र में भरतनाट्यम सीखना शुरू किया था और उन्होंने चेन्नई में गुरु वेम्पति चिन्ना सत्यम से कुचिपुड़ी का प्रशिक्षण भी लिया है।
उन्होंने याद किया कि कैसे प्रशिक्षण के दौरान रेखा भी उन्हीं डांस क्लासेज में आती थीं और रिहर्सल के बीच से अक्सर भाग जाया करती थीं।