
झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में धांधली के विरोध में छात्रों ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।
प्रदर्शनकारी छात्र रविवार को राज्य के सभी 24 जिलों में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले जलाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
छात्रों का आरोप है कि JMM-कांग्रेस गठबंधन सरकार भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित गड़बड़ियों को लेकर ठोस कदम उठाने में पूरी तरह विफल रही है।