
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित आंदोलन को देखते हुए यूपी पुलिस की 300 से अधिक महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर के कार्यालय से जारी आदेश के तहत जिलों से 25-25 महिला पुलिसकर्मियों को दंगा नियंत्रण उपकरणों के साथ दिल्ली भेजा गया है।
दिल्ली पुलिस द्वारा प्रदर्शन की अनुमति न दिए जाने के कारण राजधानी आने वाली कई ट्रेनें रद्द की गई हैं, 57 मेट्रो स्टेशन बंद हैं और सीमाओं पर कड़ी नाकाबंदी की गई है।